वाराणसी में रिकार्ड 38 और बलिया में 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली

पूर्वांचल में कोरोना खतरनाक तरीके से पैर पसार रहा है। गुरुवार को वाराणसी में 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह अब तक की एक दिन में सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले एक दिन में अधिकतम 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं बलिया में 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह भी एक रिकार्ड ही है। बलिया में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण शहरी इलाके और आसपास लॉकडाउन-1 जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं।

Post a Comment