VARANASI CORONA NEWS:- दो सब इंस्पेक्टर और बैंक अधिकारी समेत 43 पॉजिटिव

VARANASI CORONA NEWS:- दो सब 

इंस्पेक्टर और बैंक अधिकारी समेत 43 

पॉजिटिव



Varanasi में लंका थाना क्षेत्र के नगवा मस्जिद पुलिस चौकी के दो सब इंस्पेक्टर सहित 43 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 979 हो गई है। इसमें तीस की मौत हो चुकी है। अब तक 491 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 458 एक्टिव केस हैं। संक्रमित मरीज मिलने के कारण  26 नए हॉटस्पॉट बने हैं। अब तक 458 हॉटस्पॉट में से 226 रेड , 69 ऑरेंज और 163 ग्रीन जोन में है। वर्तमान में 295 एक्टिव हॉटस्पॉट है। 

मंगलवार की रात कोराना से हुकुलगंज के 30 वर्षीय सेल्समैन की मौत हो गई। वह पिछले दो सप्ताह से बीमार था। पहले तो वह मेडिकल स्टोर से दवा खाता रहा लेकिन उसे जब आराम नहीं हुआ तो लंका स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गया। वहां पर भर्ती करने से पहले डॉक्टरों ने उसका सैंपल लिया। इसके बाद वह अपने घर चला गया। मंगलवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने जब परिवार के लोगों को फोनकर इसकी सूचना दी तो पता चला कि इनकी मौत दिन में ही हो गई है। देर रात स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम की देख-रेख में अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पांच लोग हैँ। सेल्समैन की पत्नी की तबियत ज्यादा खराब है। उनका सैंपल लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। 

2021 लोगों की रिपोर्ट में 43 संक्रमित 
बीएचयू लैब से बुधवार सुबह 11 बजे तक  162 सैंपल की रिपोर्ट आई थी। इसमें 11 लोग पॉजिटिव आए थे। वहीं देर शाम 1859 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें 32 पॉजिटिव मरीज मिले। याली कुल 2 हजार 21 रिपोर्ट में 43 लोग संक्रमित हुए हैं। लंका थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 16 मरीज मिले हैं। रूद्रा टॉवर सुंदरपुर के 45 वर्षीय अधेड, जानकी बाग कॉलोनी के 24 वर्षीय युवक,  सत्यम नगर कॉलोनी 61 वर्षीय बुजुर्ग, भगवानपुर बी


No comments