VARANASI NEWS :- फुलवरिया फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज, एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों संग की बैठक
VARANASI NEWS :- फुलवरिया फोरलेन ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज, एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों संग की बैठक
VARANASI। फुलवरिया ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के संदर्भ में अधिकारियों द्वारा वाराणसी राइफल क्लब में शनिवार को बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों का कहना था कि फुलवरिया क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर उनको विश्वास दिलाया जाए कि उनको मकान के बदले सरकार उन्हें दूसरा मकान देगी। उनका भूमि अधिग्रहण करने से पहले उनको मकान दिखा कर उनको विश्वास में लेने के बाद ही भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।फुलवरिया क्षेत्र के विरोध करने वाले लोगों से एडीएम ने अपील की है कि मुआवजे की जो रकम आई है उसे सारी डाक्यूमेंट्री पूरा कर के मुआवजे को लेकर वहां से शिफ्टिंग की कार्ऱवाई करें। यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। प्रशासन भी लोगों की पूरी मदद करेगा।

Post a Comment