VARANASI NEWS :- वाराणसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर होगा बड़ा कार्यक्रम, तैयारी में जुटी भाजपा
VARANASI NEWS :- वाराणसी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर होगा बड़ा कार्यक्रम, तैयारी में जुटी भाजपा

VARANASI| पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस को वृहद् रूप से मानाने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ष यह वृहद् कार्यक्रम पंडित दीन दयाल स्मृति स्थल पड़ाव पर होगा। इस कार्यक्रम की सफलता और इसकी रूपरेखा के लिए उत्तर प्रदेश के भाजपा सहप्रभारी सुनील ओझा ने मंगलवार को स्मृति स्थल, पड़ाव का निरीक्षण किया और पार्टी पदाधिकारियों संग कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की।
इस सम्बन्ध में पार्टी के सह मीडिया प्रभारी अरविन्द मिश्रा ने बताया कि 25 सितम्बर को संघ के चिन्तक, संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता,भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पंडित दीं दयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती हम धूम धाम से मनाएंगे। इस जयंती पर वृहद् आयोजन पंडित दीन दयाल स्मृति स्थल पड़ाव पर होना सुनिश्चित हुआ है।
अरविन्द मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार को पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा और पार्टी पदाधिकारियों ने स्मृति स्थल एक निरीक्षण किया। इस दौरान सुनील ओझा ने कहा कि भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्यय ने ही दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।
कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, रमाशंकर सिंह पटेल, चंदौली जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सोनकर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, उमाशंकर सिंह, रौनी वर्मा, सुधीर वर्मा, श्रीप्रकाश पटेल आदि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments