VARANASI NEWS :- वाराणसी जि‍ला जज के आदेश पर आयोजि‍त हुई संगोष्‍ठि‍, गरीब तबके की महि‍लाओं ने जाना अपना कानूनी अधि‍कार

 

VARANASI NEWS :- वाराणसी जि‍ला जज के आदेश पर आयोजि‍त हुई संगोष्‍ठि‍, गरीब तबके की महि‍लाओं ने जाना अपना कानूनी अधि‍कार


VARANASI|  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश चंद्र शर्मा के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे महिला जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को उनके अधिकारों व उनकी सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए महिलाओं को सशक्त करने के थीम पर संगोष्ठी का आयोजन हआ।

विधिक जागरुकता कार्यक्रम के अवसर पर सचिव सुधा सिंह द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध के लिए बनाए गए कानून जैसे घरेलू हिंसा, प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, सेक्सुअल हरेसमेंट एट वर्क प्लेस सहित मैटरनिटी बेनिफिट, महिलाओं से संबंधित संपत्ति अधिकार जैसे कानून नियमों से अवगत कराया गया और इन नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सचिव सुधा सिंह ने बताया कि यह अवेरनेस प्रोग्राम नवंबर माह तक चलाया जाएगा। महिलाओ को काफी हद तक इसका लाभ हुआ है और महिलाएँ जागरुक भी हो रही हैं। यह शिविर खास तौर पर निचले तबके की महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है, क्योंकि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति कम जानकारी होती है। महिलाएं सशक्त तब ही होंगी जब उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी होगी

इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर वाराणसी की केंद्र प्रबंधक रश्मि दुबे भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वरा पूछे जाने पर उनकी समस्याओं का समाधान भी बताया गया। शिविर के दौरान विधिक सचिव द्वारा असम की पीड़िता को असम के विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निशुल्क विधिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया।

No comments