VARANASI NEWS :- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नेता इंद्रेश कुमार ने किया कंगना रनौत का समर्थन
VARANASI NEWS :- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नेता इंद्रेश कुमार ने किया कंगना रनौत का समर्थन
VARANASI| कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत में चल रहे विवाद में अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी कंगना रनौत के समर्थन में उतर आया है।
बुधवार को वाराणसी के पातालपुरी मठ में आयोजित हवनात्मक यज्ञ में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल सदस्य इंद्रेश कुमार ने भी कंगना का समर्थन किया है।
कंगना के साथ हो रहा वह अमानवीय है। नारी जाति का सम्मान हर राजनीतिक दल और राजनेता का पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अपशब्द कहने वाले राजनेता को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
नारी का अपमान देश नहीं सहेगा। हमारी संस्कृति में नारी का सम्मान हर नागरिक का दायित्व है। नारी को अपशब्द कहना अमानवीय व्यवहार है। नारी के साथ कभी अपशब्द या दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।
कंगना के ऑफिस को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि नारी जाति का सम्मान राजनेता का राजनीतिक कर्तव्य होता है।
पूरा मीडिया कंगना के साथ खड़ा है, उसे कौन तंग करेगा? जिन्होंने कंगना का अपमान किया है, उन्हें क्षमा याचना मांगनी चाहिए
No comments