VARANASI NEWS :- ज़मीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत
VARANASI NEWS :- ज़मीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत

VARANASI| चोलापुर थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव में मंगलवार की सुबह ज़मीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया और मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
घटना के सम्बन्ध में चोलापुर पुलिस ने बताया कि गांव के प्यारे लाल यादव और ताला गांव की उमा नाथ यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। गांव के जल देवराम के द्वारा अपने आराजी का कुछ अंश प्यारे लाल यादव को सट्टा कर दिया गया था, सट्टे को कब्जे के लिए प्यारेलाल के पक्ष के लोग लगातार प्रयास में थे। उसी से सट्टा कुछ गांव सभा की नवीन परती मौके पर मौजूद है, जिस पर मकान निर्मित कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार उसी हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने शांति भंग ने सोमवार की शाम भी 151 तहत कुछ लोगों का चालान किया था। पूर्व में भी कई दफा लोगों के बीच नोकझोंक-मारपीट होती रही है। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर लाठी चलने लगी। इसमें गुलाब यादव(43) गीत(41) उर्मिला यादव(49) मनीष यादव(19) गंभीर रूप से घायल हुए।
विवाद को खत्म करने के लिए बीच में आये पड़ोस में रहने वाले राम दुलार (60) इस मारपीट में गम्भीर रूप से घायल हो गए, आनन-फानन में उन्हें चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात की गई। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है और नियंत्रण में है।
बता दें कि दोनों पक्षों ने उक्त मामले को लेकर पुलिस से लेकर राजस्व अधिकारियों तक अपनी गुहार लगाई गई थी। जांच में पता चला की जिस जमीन के लिए दो पक्ष लड़ रहे हैं, वह गांव सभा की नवीन परती हैं। पुलिस बल के साथ राजस्व टीम गांव में पहुंची थी। जमीन को खाली कराने का प्रयास किया गया। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचने के बाद कब्जेदारों ने जमकर हंगामा और विवाद किया। इस दौरान नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो पुलिस वापस लौट गई थी।
No comments