VARANASI NEWS :- बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल से अचानक गायब हुए भाजपा नेता, गायघाट पर मिला शव

 

VARANASI NEWS :- बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल से अचानक गायब हुए भाजपा नेता, गायघाट पर मिला शव


VARANASI| सर सुंदर लाल अस्पताल बीएचयू के ऑन्कोलॉजी विभाग के वार्ड से कैंसर मरीज के अचानक लापता होने की खबर से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। गायब मरीज बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य हैं, जिनका शव गायघाट क्षेत्र से मिला है।

जिले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य शुक्रवार सुबह से सर सुन्दरलाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी वार्ड से अचानक गायब हो गए, जिसके बाद से पुलिस और परिजन उनकी खोज में जुट गए थे।

सर सुंदरलाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी वार्ड से बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य अपना इलाज करवा रहे थे, जो शुक्रवार सुबह अस्पताल से अचानक गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनों और बीएचयू की तरफ से लंका थाने पर कंप्लेन दर्ज कराया गया था।

जानकारी के अनुसार अजय मौर्या का शव कुछ देर पूर्व गायघाट क्षेत्र से मिला है, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इससे पहले भी कोविड अस्पताल से गायब हुए थे दो मरीज जिसमे से एक मरीज की अस्पताल परिसर में लाश मिली थी।

No comments