VARANASI NEWS : वाराणसी में घरेलू गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 6 घायल

       

VARANASI NEWS : वाराणसी में घरेलू गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 6 घायल


      Big news blast in domestic cylinder in Varanasi 6 injured one serious

वाराणसी। जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र के चिरईगांव ब्लाक स्थित खालिसपुर गाँव में गुरुवार सुबह घरेलू सिलेंडर के ब्लास्ट करने से 6 लोग घायल हो गए। इस सिलेंडर ब्लास्ट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खालिसपुर गाँव के निवासी लक्ष्मण राजभर के घर खाना बन रहा था। उसी समय गैस सिलेंडर तेज़ आवाज़ के साथ फट गया, जिससे किचन की छत जो की सीमेंट के शेड से बनी थी वह उड़ गयी। इस दौरान रसोई के पास बैठे लाल बहादुर, काशी राजभर, दीपक राजभर, नंदू राजभर, प्रकाश राजभर और संजय राजभर घायल हो गए।

इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष सारनाथ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सारनाथ थाना अंतर्गत खालिसपुर गांव में लक्ष्मण राजभर के मकान में खाना बनाते वक्त सिलेंडर से आग लग गई जिसमें करीब चार-पांच लोग घायल हैं। घायलों में एक लाल बहादुर राजभर जो कि आग बुझाने आगे बढ़े थे उनके पीठ में थोड़ी झुलस आई है। उन्हें कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया है।

No comments