VARANASI NEWS :- फुलवरिया फोरलेन से प्रभावित 55 परिवारों को नये घर में कराया गया शिफ्ट, सेतु निगम ने शुरू कि‍या पिलर निर्माण कार्य

 

VARANASI NEWS :- फुलवरिया फोरलेन से प्रभावित 55 परिवारों को नये घर में कराया गया शिफ्ट, सेतु निगम ने शुरू कि‍या पिलर निर्माण कार्य



VARANASI|   फुलवरिया फोरलेन ओवर ब्रिज निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। फोरलेन ओवर ब्रिज बनाये जाने के प्रभावित घरों के लिए डूडा की आसरा योजना के तहत प्रभावित 55 घरों को एक-एक घर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है। ये सभी 55 घर रक्षा सम्पदा की भूमि पर अतिक्रमणकर्ता के रूप में बसे थे, इसके बावजूद भी  जिला प्रशासन द्वारा सभी को आसरा योजना के तहत घर आवंटित करते हुए इन्हें बेघर होने से बचाया गया।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रभावित 55 घरों के सामान को आवंटित घरों तक ले जाये जाने के लिए टाटा मैजिक, विकम, ट्रैक्टर, ट्राली एवं मजदूर उपलब्ध कराया गया, जिसे प्रभावित परिवारों द्वारा स्वीकार किया गया। नये आवंटित घरों में प्रभावित परिवार शिफ्ट होना प्रारम्भ कर दिया है। 55 आसरा योजना के तहत आवंटित घरों को सम्बन्धित लाभार्थियों को हैण्डओवर किये जाने के लिए 24 घण्टे के अन्दर सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर दी जाएंगी। इसकी कार्यवाही के लिए कैंप लगाकर आवास आवंटित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यह भी बताया कि ये सभी 55 घर रक्षा सम्पदा की भूमि पर अतिक्रमणकर्ता के रूप में बसे थे। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन ने उदारता दिखाते सभी लोगों को आसरा योजना के तहत घर आवंटित करते हुए इन्हें बेघर होने से बचाया।

जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस के द्वारा 55 मकानों को आज खाली करा दिया गया है। पूर्व में ही प्रभावित 12 परिवारों द्वारा अपने स्वयं की आसरा योजना में आवंटित घरों में स्थानान्तरित कर लिया था। साइट पर ही भूमि पर किए गए निर्माण कार्य का मुआवजा देने का कैंप लोक निर्माण विभाग द्वारा लगवाया गया है, जिसमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर इकट्ठे किए जा रहे हैं।

पूर्व में 9 परिवारों का मुआवजा भुगतान कर दिया गया है। भूमि सेना की होने की वजह से भूमि का मुआवजा नहीं दिया जाना है। मौके पर सेतु निगम द्वारा 5 पिलर में से 1 पर कार्य शुरू करा दिया गया था, अब जल्द ही बचे हुए 4 पिलर पर भी कार्य शुरू कराया जा रहा है।

No comments