VARANASI NEWS :- प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 21 सितम्बर को सपा कार्यकर्ता प्रदेश भर की तहसीलों पर करेंगे प्रदर्शन
VARANASI NEWS :- प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 21 सितम्बर को सपा कार्यकर्ता प्रदेश भर की तहसीलों पर करेंगे प्रदर्शन

VARANASI| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता 21 सितंबर को प्रदेश के सभी जनपदों के तहसील मुख्यालय पर घेराव और प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार की शिकायतों और बेरोजगारी के संबंध में होगा और इस दौरान सभी राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपेगे।
इस सम्बन्ध में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे उन्होंने समाजवादी कार्यकर्ताओं से 21 सितम्बर को जनपद तहसील पर पहुँचने का आह्वान किया है। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में भाजपा की राज्य सरकार असफल साबित हुई है।अस्पतालों में कोरोना से मौते थम नहीं रही है। समाजवादी सरकार के समय की 1090 और 181 महिला हेल्पलाइन नंबर जैसी सुविधाएं भी भाजपा सरकार खत्म करने जा रही है।
इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में अराजकता और जंगल राज का बोलबाला है। प्रदेश में फर्जी एंकाउंटर और हिरासत में मौतों का सिलसिला चालू है। महंगाई चरम पर है और सरकार आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार सभी आरोपों के साथ 21 सितंबर को समाजवादी कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर एक जुट होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
बता दें कि सोमवार को कलेक्ट्रेट में सैकडों की संख्या में पहुंचे सपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसके बाद जिलाधिकारी ने सख्त आदेश देते हुए यह निर्देश दिया था कि आगे से कोई भी राजनैतिक धरना या ज्ञापन देने का कार्य शास्त्री घाट पर ही होगा, वो भी सिर्फ पांच लोगों के साथ। ऐसा न करने पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी।
No comments