VARANASI NEWS :- कृषि बिल 2020 का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, बीएचयू लंका गेट पर किया प्रदर्शन

 

VARANASI NEWS :- कृषि बिल 2020 का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, बीएचयू लंका गेट पर किया प्रदर्शन

VARANASI|  कृषि बिल 2020  के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीएचयू गेट लंका पर धऱना प्रदर्शन कर विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ  द्वारा  बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि वर्तमान सरकार जनविरोधी  नीतियां लाकर आम जनता का दमन कर रही है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कानून से किसान अपने ही खेत में सिर्फ मजदूर बनकर रह जाएगा। केंद्र सरकार पश्चिमी देशों के खेती का मॉडल हमारे किसानों पर थोपना चाहती है। कांट्रैक्ट फार्मिंग में कंपनियां किसानों का शोषण करती हैं। उनके उत्पाद को खराब बताकर रिजेक्ट कर देती हैं। दूसरी ओर व्यापारियों को डर है कि जब बड़े मार्केट लीडर उपज खेतों से ही खरीद लेंगे तो आढ़तियों को कौन पूछेगा और मंडी में कौन जाएगा ?

कांग्रेसियों का आरोप है कि कृषि बिल कानून किसानो के साथ साथ व्यापारियों के हित का भी विरोधी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के नए कानून  में साफ लिखा है कि मंडी के अंदर फसल आने पर मार्केट फीस लगेगी और मंडी के बाहर अनाज बिकने पर मार्केट फीस नहीं लगेगी। ऐसे में मंडियां तो धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। कोई मंडी में माल क्यों खरीदेगा।

No comments