INDIA NEWS :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई शिक्षा नीति 2020 की ई-बुकलेट का किया शुभारंभ
India NEWS :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई शिक्षा नीति 2020 की ई-बुकलेट का किया शुभारंभ
भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री ने रखा है, उसे हासिल करने में नई शिक्षा नीति की अहम भूमिका होगी।
इसका उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करते हुए सशक्त और श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 की संसाधन सामग्री की ई बुकलेट का भी शुभारंभ किया।
वे शिक्षा मंत्रालय, खेल एवं युवा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को हुई चर्चा को संबोधित कर रहे थे।
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि युवाओं के सामने भविष्य को लेकर कई तरह की दुविधाएं होती हैं।
नीतियों के साथ ही लोगों की सोच के बीच अंतर इसका मुख्य वजह होता है। नई शिक्षा नीति इस अंतर को कम करेगी।
No comments