VARANASI NEWS:-तहसील का घेराव करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, 12 हिरासत में

 

VARANASI NEWS:-तहसील का घेराव करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, 12 हिरासत में


VARANASI|  सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आह्वान पर 21 सितम्बर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। पूरे प्रदेश में इस देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गयी है। शहर बनारस में भी जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं को घरों में ही नज़रबंद कर दिया गया है। 

दूसरी तरफ सोमवार की सुबह सपा नेता जितेंद्र यादव के नेतृत्व में रामनगर स्थित शास्त्री जी की मूर्ती से तहसील सदर जाने के लिए निकले सपा कार्यकर्ताओं सीओ कोतवाली के नेतृत्व में रामनगर पुलिस ने सपा कार्यकार्ताओं ने आवश्यक बल का प्रयोग कर उन्हें रोक लिया और पुलिस वाहन द्वारा रामनगर थाने ले आये। 

इस दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोक भी हुई। रामनगर पुलिस ने 12 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इन्होने रामनगर थाने में अपना ज्ञापन सीओ कोतवाली को सौंपा उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं का नाम पता दर्ज करवाने के बाद एक-एक करके छोड़ा गया।  

बता दें कि किसान बिल, बेरोज़गारी और कोरोना घोटाले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज पूरे प्रदेश में वृहद् आंदोलन का एलान किया था।  इसी क्रम में सपा कार्यकर्ता तहसील मुख्यालयों पर पहुँच रहे हैं। 

No comments