VARANASI NEW :- अभिनेत्री कंगना रनौत पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे शिवसेना सांसद संजय राउत, सिगरा थाने में बीजेपी ने दी तहरीर
VARANASI NEW :- अभिनेत्री कंगना रनौत पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे शिवसेना सांसद संजय राउत, सिगरा थाने में बीजेपी ने दी तहरीर
VARANASI। शिवसेना सांसद संजय राउत इन दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत पर अपने आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते विवादों में फंसे हुए हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने पर संजय राउत के खिलाफ न सिर्फ महाराष्ट्र बल्की अब वाराणसी में भी महिलाओं में आक्रोश है।
भाजपा उत्तर प्रदेश बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक डॉ रचना अग्रवाल ने संजय राउत के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दी है।
इस सम्बन्ध में डॉ रचना अग्रवाल ने कहा कि शिव सेना सांसद राउत ने अभिनेत्री कंगना रनौत के लिए अपशब्द का प्रयोग करते हुए उनका अपमान किया है। इसके साथ ही कंगना रनौत को मुंबई आने से भी मना किया है और धमकी दी है। इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जो नारियों के अभिमान और सुरक्षा के लिए ही बना है। इसी अभियान के तहत हम आज संजय राउत के के खिलाफ तहरीर दी है।
उन्होंने मांग की है कि संजय राउत को एक महिला के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें धमकाने के जुर्म में गिरफ्तार किया जाए। इससे देश को यह उदाहरण भी मिलेगा कि जो लोग संवैधानिक पदों पर कार्यरत हैं वह नारी जाति का अपमान न करें।
No comments