VARANASI CORONA UPDATE:- में गुरुवार को रि‍कॉर्ड 68 कोरोना केस, DLW कॉलोनी में भी पहुंचा संक्रमण, दो रेलकर्मी हुए पॉजि‍टि‍व

VARANASI CORONA UPDATE:- में गुरुवार को रि‍कॉर्ड 68 कोरोना केस, DLW कॉलोनी में भी पहुंचा संक्रमण, दो रेलकर्मी हुए पॉजि‍टि‍व


VARANASI :-  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जनपद में बहुत तेज़ी बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की शाम बीएचयू लैब से प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार बीते 24 घंटे में 68 नए पॉज़िटिव मरीज़ पाए गए हैं।इसी के साथ बनारस में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या एक हज़ार के पार पहुँच गयी है। वहीं अबतक कोरोना संक्रमण से मुक्‍त रहे DLW परि‍सर में भी दो रेलकर्मी संक्रमि‍त मि‍ले हैं। इसके अलावा दो पुलि‍सकर्मी सहि‍त कई गृहणि‍यां भी कोरोना पॉजि‍टि‍व पायी गयी हैं।

 

जनपद में अबतक 1047 कोरोना पॉज़िटिव केस मिल चुके हैं, जिसमे से 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को मि‍ले कोरोना पॉजि‍टि‍व

25 वर्षीय पुरुष, लहंगपुरा चेतगंज। बैटरी का बिजनेस है।23 वर्षीय पुरुष, लहंगपुरा चेतगंज। छात्र हैं।35 वर्षीय महि‍ला, लहंगापुरा चेतगंज। गृहणी हैं।41 वर्षीय पुरुष, लहंगपुरा चेतगंज। पान की दुकान है।70 वर्षीय पुरुष, लहंगपुरा चेतगंज। पान की दुकान है।74 वर्षीय पुरुष, रश्मि नगर, लंका। बीएचयू से रिटायर हैं।40 वर्षीय पुरुष, संजय नगर कॉलोनी जैतपुरा। गृहणी हैं।32 वर्षीय पुरुष, जेतपुरा।28 वर्षीय पुरुष, ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम राजापुर चोलापुर। स्कूल में कार्य करते हैं।45 वर्षीय पुरुष, पांडेपुर नई बस्ती।35 वर्षीय पुरुष, सारंगतालाब।25 वर्षीय पुरुष, चौकाघाट मछली बाजार।34 वर्षीय पुरुष, बनौली सेवापुरी थाना कपसेठी। पैकर्स मूवर्स कंपनी में मुंबई में काम करते हैं।25 वर्षीय पुरुष, हुकूलगंज थाना कैंट। अस्पताल कर्मी है।63 वर्षीय पुरुष, कोतवाली।42 वर्षीय पुरुष, आवास विकास कॉलोनी पांडेपुर।42 वर्षीय पुरुष, शहंशाहपुर रोहनिया।74 वर्षीय पुरुष, छोटा लालपुर हनुमान मंदिर के पास पांडेपुर।40 वर्षीय पुरुष, फुलवरिया गली नंबर 5 गेट नंबर 5 वरुणापुरी कॉलोनी थाना कैंट। टीचर हैं बिहार में।50 वर्षीय पुरुष, शिवपुर वाराणसी।47 वर्षीय पुरुष, सुल्तानपुर चिरईगांव। एटीएम पर काम करते हैं।34 वर्षीय पुरुष, सेंट्रल जेल रोड कुंज विहार कॉलोनी।24 वर्षीय पुरुष, ग्राम धरसौना चोलापुर। प्राइवेट जॉब है।43 वर्षीय पुरुष, कोतवाली। पुलिस कर्मी हैं।20 वर्षीय पुरुष, नारायण पार्क शिवपुर। ज्वेलरी की दुकान है।35 वर्षीय पुरुष, सूत टोला चौखंबा।53 वर्षीय पुरुष, डीएलडब्लू रेलवे कॉलोनी। डीएलडब्लू एम्पलाई हैं।40 वर्षीय पुरुष, मेहंदी गंज राजातालाब आराजी लाइन। यूपी गवर्नमेंट में क्लर्क हैं।30 वर्षीय पुरुष, शिवपुरवा थाना सिगरा। प्राइवेट जॉब है।60 वर्षीय पुरुष, गायघाट मछोदरी थाना कोतवाली। रिटायर्ड रेलकर्मी हैं।64 वर्षीय पुरुष, डीके रानीपुर थाना भेलूपुर।55 वर्षीय पुरुष, मछरहट्टा चौक। कपड़ों के व्यापारी हैं।45 वर्षीय महिला, वाराणसी एनक्लेव मड़ौली थाना मंडुआडीह।36 वर्षीय महिला, महेशपुर।42 वर्षीय महिला, झूलेलाल कॉलोनी महमूरगंज थाना सिगरा। गृहणी हैं।60 वर्षीय महिला, झूलेलाल कॉलोनी महमूरगंज थाना सिगरा। गृहणी हैं।42 वर्षीय महिला, कुरहुआं माधवपुर हैप्पी मॉडल स्कूल रोहनिया के समीप। आशा कार्यकत्री हैं।55 वर्षीय पुरुष, जद्दू मंडी लक्‍सा।59 वर्षीय पुरुष, ग्राम जगदीशपुर लोहानीपुर बनकट थाना जनसा।32 वर्षीय महिला, मध्यमेश्वर विशेश्वरगंज थाना कोतवाली। बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करते हैं।2 वर्षीय बालक, विभूति पैराडाइज अमर कॉलोनी सिगरा सोनिया।50 वर्षीय पुरुष, इंदिरा नगर कॉलोनी खजूरी कैंट। सेल टैक्स डिपार्टमेंट में अकाउंटेंट हैं।40 वर्षीय पुरुष, नाटीइमली।42 वर्षीय पुरुष, जमुना सेवा सदन।53 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी डीएलडब्लू। डीरेका कर्मी हैं।40 वर्षीय पुरुष, सोनिया छित्‍तुपुर वाराणसी।65 वर्षीय पुरुष, सोनकर निवास चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मंडुआडही। फल विक्रेता हैं।25 वर्षीय महिला, पहाड़िया पंजाब नेशनल बैंक के समीप थाना सारनाथ गृहणी हैं।60 वर्षीय महि‍ला, तारा धाम कॉलोनी गेट नंबर 1 महमूरगंज थाना सिगरा। गृहणी हैं।60 वर्षीय पुरुष, सिगरा।27 वर्षीय पुरुष काशी पुरम कॉलोनी थाना लंका। ट्रामा सेंटर में कार्य करते हैं।45 वर्षीय महिला, छि‍त्तूपुर।30 वर्षीय महिला, कठौतिया शिवपुर। गृहणी हैं।40 वर्षीय महिला, अशोकपुरम कॉलोनी डाफी थाना लंका। गृहणी हैं।13 वर्षीय किशोर, अशोकपुरम कॉलोनी डाफी थाना लंका। छात्र हैं।7 वर्षीय बालिका, अशोकपुरम कॉलोनी डाफी थाना लंका। छात्रा हैं।27 वर्षीय पुरुष, अशोकपुरम कॉलोनी डफी लंका। छात्र हैं।21 वर्षीय महिला, ग्राम कर्मवीर सुसुवाही थाना लंका। बीएचयू स्टूडेंट हैं।42 वर्षीय महिला, ग्राम अमरा खैरा थाना रोहनिया। गृहणी हैं।65 वर्षीय महिला, ग्राम अमरा खैरा थाना रोहनिया। गृहणी हैं।16 वर्षीय महिला, ग्राम अमरा खैरा थाना रोहनिया। छात्रा हैं।65 वर्षीय महिला, प्रज्ञा पुरम कॉलोनी थाना लंका। गृहणी हैं।32 वर्षीय पुरुष, चंदुआ हबीबपुर थाना सिगरा।49 वर्षीय पुरुष, माधोपुर सिगरा।48 वर्षीय महिला, सुसुवाही थाना लंका।50 वर्षीय पुरुष, ग्राम डाफी बीएचयू थाना लंका। मेडिकल शॉप की दुकान है।30 वर्षीय पुरुष, सुंदर बगिया थाना लंका।44 वर्षीय पुरुष, संजय नगर कॉलोनी रायपुर पहाड़िया। इलाहाबाद में पुलिसकर्मी हैं।

बुधवार की शाम सात बजे से लेकर गुरुवार शाम 5 बजे तक बीएचयू लैब से मिली रिपोर्ट के आधार पर 68 लोग पॉज़िटिव मिले हैं। इस तरह वाराणसी जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 522 पहुँच गयी है। कुल कोरोना केस में से 495 मरीज़ अपने घरों को स्वास्थ्य होकर वापस भी जा चुके हैं।

No comments