VARANASI CORONA REPORT:- 40 और पॉजिटिव मिले, दस दिन में दोगुने हुए संक्रमित
VARANASI CORONA REPORT:- 40 और पॉजिटिव मिले, दस दिन में दोगुने हुए संक्रमित
जिला प्रशासन से अनुसार शनिवार देर रात और रविवार की सुबह बीएचयू लैब से 340 लोगों की रिपोर्ट मिली। अब तक 1246 संक्रमितों में 31 की मौत हो चुकी है। इसमें 523 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव संक्रमितों की संख्या 692 है।
बनारस में पिछले तीन दिनों से लगातार 60 से ज्यादा पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। शनिवार को 88, शुक्रवार को 71, गुरुवार को 68 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। अब रविवार की सुबह ही 40 लोगों की रिपोर्ट सामने आई है। मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशानियां भी लगातार बढ़ रही हैं। पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने में भी एक दिन से ज्यादा समय लग रहा है।
बनारस में संक्रमितों की संख्या के साथ ही मरीजों की दुश्वारियां भी बढ़ रही हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीन से चार दिन तक लोग घर में ही रहने पर विवश हैं। अस्पताल ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को फोन तो किया जाता है, लेकिन कब शिफ्ट करेंगे, कोई नहीं बताता है। इस चक्कर में इंतजार करते-करते मरीज और उसके परिजन तनाव में रहते हैं। ऐसे करीब 200 मरीज हैं।
परिजनों को संक्रमण से बचाने के लिए मरीज एक कमरे में खुद को आइसोलेट कर आयुर्वेद व घरेलू दवा से इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस के लिए जिम्मेदार अधिकारी डॉ. एस. चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले हफ्ते से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसलिए उन्हें शिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। बताया कि एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। पॉजिटिव मरीजों को फोनकर उन्हें घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है।
No comments