UTTAR PRADESH NEWS :- CM योगी के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के नेता लालू यादव गिरफ्तार

 

UTTAR PRADESH NEWS :- CM योगी के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के नेता लालू यादव गिरफ्तार


VARANASI| समाजवादी पार्टी के नेता लालू यादव को बुधवार की रात कोतवाली पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। लालू यादव के विरुद्ध हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक न्यूज़ पोर्टल को दिए साक्षात्कार में अमर्यादित टिप्पणी की है। 

इस मामले में जांच कर कोतवाली पुलिस ने लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी और वाराणसी विकास प्राधिकरण में नामित सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने सोमवार की रात कोतवाली थाना प्रभारी को सपा नेता लालू यादव पर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। अम्बरीश सिंह भोला ने सपा नेता द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए साक्ष्य उपलब्ध कराये थे। 

इस सम्बन्ध में हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने बताया कि सोमवार की रात मेरे मोबाइल पर एक न्यूज़ लिंक आया था। इस लिंक को खोला गया तो इसमें सपा नेता लालू यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी की गयी है। इससे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और जनता में काफी रोष व्याप्त है। 


No comments