PRAYAGRAJ DISTRICT NEWS :- यमुना नदी में नहाते वक्त दो दोस्त डूबे, डेढ़ घंटे बाद शव मिले
PRAYAGRAJ DISTRICT NEWS :- यमुना नदी में नहाते वक्त दो दोस्त डूबे, डेढ़ घंटे बाद शव मिले

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के संगम तट के समीप अरैल पक्के घाट के सामने शनिवार को सुबह यमुना में नहा रहे दो युवक डूब गए। उनके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंचे गोताखोरों और जल पुलिस की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों की लाश निकालीं। जानकारी के अनुसार, जॉगिंग के बाद चारों लड़के अरैल पक्के घाट पर यमुना में नहाने लगे। इस दौरान रजनीश का पैर गहरे पानी चला गया और वह डूबने लगा।
उसे डूबता देखकर सूरज बचाने पहुंचा तो वह भी डूबने लगा। उन दोनों को डूबता देख अनुराग और राज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। जल पुलिस को खबर दी गई। तब तक दोनों डूब गए।
जॉगिंग के बाद यमुना में नहाने के लिए उतरे
जल पुलिस और गोताखोरों ने दोनों को करीब डेढ़ घंटे में निकाल लिया। बचे दो दोस्तों के जरिए उनके घरवालों को खबर दी गई। परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
वहीं, चौकी इंचार्ज अरैल एपी मिश्रा ने बताया कि चारों लड़के कार से आए थे। साथ में पराठा-सब्जी भी लाए थे। नहाकर वही पिकनिक मनाने की तैयारी में थे, लेकिन उसके पहले हादसे का शिकार हो गए।
अरैल घाट पर आएदिन होते हैं दर्दनाक हादसे
नैनी के अरैल पक्के घाट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। करीब एक हफ्ते पहले मछली मारने गए नैनी सब्जी मंडी के दो लोग वहीं पर डूब गए थे। एक की तो अगले दिन लाश मिल गई थी लेकिन दूसरे व्यक्ति की लाश अभी तक नहीं मिली।
No comments