PM'S Birthday :- सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, शूलटंकेश्वर घाट पर लगाया झाड़ू
PM'S Birthday :- सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, शूलटंकेश्वर घाट पर लगाया झाड़ू

VARANASI| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सप्ताह चला रही है। सेवा सप्ताह के पहले दिन जहां भाजपा काशी क्षेत्र में वृहद् रक्तदान किया गया और दूसरे दिन निशुल्क नेत्र परिक्षण और चश्मा वितरण किया गया। उसके बाद बुधवार को इस सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शूलटंकेश्वर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान भाजपा के प्रभारी सुनील ओझा ने शूलटंकेश्वर घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 वाराणसी के अस्सी घाट पर फावड़ा चलकर सम्पूर्ण विश्व में स्वच्छता का सन्देश दिया था। उनका या सन्देश आज भारत के साथ साथ पूरे विश्व में दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सप्ताह मना रही है।
इसी क्रम में आज हम सभी ने शूलटंकेश्वर महादेव घाट पर झाड़ू लगाकर स्वछता अभियान चलाया है और सभी से आह्वान किया है कि अपने आस पास का इलाका स्वच्छ रखें ताकि हमारा और आप का मोहल्ला, शहर, प्रदेश और देश स्वच्छ हो सके।
No comments