कांग्रेसियो ने खुद पर एफआईआर दर्ज होने पर किया अनोखा विरोध, चेतगंज थाने पर गांधीवादी तरीके से अर्पित किया पुष्प
कांग्रेसियो ने खुद पर एफआईआर दर्ज होने पर किया अनोखा विरोध, चेतगंज थाने पर गांधीवादी तरीके से अर्पित किया पुष्प
वाराणसी। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा गुरुवार को चेतगंज थाने के मुख्य द्वार पर पुष्पांजलि कर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र प्रदान कर वाराणसी एसएसपी को धन्यवाद पत्र दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन जताने का यह नया तरीका इसलिए निकाला क्योंकि इन दिनों धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन के चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर कई मुकदमे दर्ज हुए हैं।
कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि हमलोगों ने चेतगंज थाने के एसओ को बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और एसएसपी के नाम धन्यवाद पत्र दिया है। यह ध्नयवाद पत्र हम कांग्रेसियों पर जो मुकदमे लगाये गए हैं, उसके संदर्भ में है।
उन्होंने कहा कि कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के श्रद्धांजली देने और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने पर विगत 4 जुलाई को कांग्रेस पार्टी वाराणसी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष रघ्वेन्द्र चौबे सहित 18 कार्यकर्ताओं पर महामारी निषेधाज्ञा के उलंघन पर मुकमदमा दर्ज किया गया।
इस मुकदमे के खिलाफ आज हम सभी कार्यकर्ता चेतगंज थाने पर पुष्पांजली दिया और एसएसपी के नाम पर एक धन्यवाद ज्ञापन भी दिया। हरीश मिश्रा ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा योगी सरकार लगातार पुलिस प्रशासन के आड़ में विपक्षियों का दमन करना चाहती है। हमारी लड़ाई योगी सरकार के अनयाय से है, लेकिन वरोध करने पर हमारा तकरार पुलिसकर्मियो से होता है।
उन्होंने कहा मैं और हमारी पार्टी सभी पुलिसकर्मियो से यह कहना चाहती है कि हम लगातार आपेक साथ हैं लेकिन आपका राजनितिकरण कर के जिस तरह हमारे खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। यह विपक्षियों पर अन्याय है, जिसके चलते हमलोगों ने यह किया है। पुलिस को जितने भी मुकदमे दर्ज करने है करें कांग्रेस पार्टी लगातार जनता और अपने ऊपर हो रहे अन्याय का विरोध करती रहेगी।
No comments