Varanasi corona report :- वाराणसी में रवीवार को 294 नए पॉजिटिव मिले,2 की मौत
Varanasi| में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को एक बार फिर पुराना रिकार्ड टूटते टूटते बचा है। 294 लोग संक्रमित मिले हैं। अभी तक इससे ज्यादा केवल एक बार 312 मरीज मिले थे। बनारस में संक्रमितों की संख्या 4500 के पार चली गई है। दो और लोगों की मौत भी हुई है। इसमें एक 32 साल की युवती है। बताया जाता है कि उसे पहले से टीबी की बीमारी थी।
जिला प्रशासन के अनुसार 1863 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें 294 संक्रमित मिले। नए मरीजों के साथ ही वाराणसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4555 हो गई है। दो और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 81 हो गई। 24 घंटे में 186 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें होम आइसोलेशन से 139 और विभिन्न अस्पतालों से 47 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार स्वस्थ होने वालों की संख्या 2755 हो गई है। जिला प्रशासन के अनुसार रविवार की शाम सात बजे तक 1719 एक्टिव मरीज थे। इनका इलाज होम आइसोलेशन और विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें 56 वर्षीय व्यक्ति नई सड़क का निवासी था। 32 वर्षीय युवती सारनाथ के चिरउपुर की रहने वाली थी। प्रशासन के अनुसार युवती पहले से टीबी से पीड़ित थी। दोनों की मौत बीएचयू के सरसुंदर लाल अस्पताल में हुई है।
आज आए नए संक्रमित
No comments:
Post a Comment