Saturday, July 11, 2020

अभी की ताजा खबर अमिताभ बच्चन करोना पॉजिटिव निकले

अभी की ताजा खबर अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव निकले





LIVE Amitabh Bachchan Covid-19 Positive: महानायक अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद महानायक ने ट्वीट कर यह जानकार दी। उन्होंने लिखा, मेरी CoviD-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों की जांच कर ली गई है। परिणाम का इंतजार है। जो लोग पिछले 10 दिनों में मेरे साथ निकटता से जुड़े हैं, उन सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद की जांच करवा लें।

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैन्स उनके लिए प्रार्थना करने लगे। सोशल मीडिया पर जबरदस्त कमेंट्स किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, Amitabh Bachchan अभी कौन बनेगा करोड़पति (KBC-12) की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले अक्टूबर 2019 में भी उन्हें तीन दिन के लिए नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें लिवर में समस्या थी। हालांकि कुछ ने इसे रुटिन चेकअप बताया था।

अमिताभ बच्चन को लेकर आज ही खबर आई थी कि वे कौन बनेगा करोड़पति से हट सकते हैं। इसके पीछे महाराष्ट्र सरकार का वह नियम बताया गया, जिसमें कोरोना वायरस के कारण 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को काम करने की अनुमति नहीं दी है। सरकार के नियम के अनुसार, 65 साल से अधिक के आर्टिस्ट शूटिंग नहीं कर पाएंगे। इसके बाद केबीसी के निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि अमिताभ की जगह किसी नए होस्ट को लिया जा सकता है।


No comments:

Post a Comment