Varanasi news : ईंट से प्रहार कर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, हत्यारा फरार
जानकारी के अनुसार चांदपुर ट्रांसपोर्ट एरिया में जक्खिनी के रहने वाले सुरक्षा गार्ड अकबर अली पर ईंट से वार कर मनबढ़ लालू यादव ने लहूलुहान कर दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मंडुआडीह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अकबर को चांदपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के वक्त अकबर की मौत हो गई।
थाना प्रभारी मंडुआडीह महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि अकबर अली चांदपुर स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में स्थित प्रधान सिक्योरिटी में काम करते थें। उनकी ड्यूटी सिक्योरिटी कंपनी द्वारा ट्रांसपोर्ट एरिया में रखवाली के लिए लगाई गई थी। शाम को नशे में धुत लालू यादव ने वहां खड़ी चार पहिया गाड़ियों के शीशों पर पथराव कर के शीशे तोड़ दिए। इसका वहां मौजूद गार्ड अकबर अली ने विरोध किया।
टोकने से नाराज हुए लालू ने अकबर के सिर पर ईंट से वार कर दिया। अकबर अचेत होकर गिर पड़े। फिलहाल पुलिस आरोपी लालू यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
No comments:
Post a Comment